सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों पर पंडाल निर्माण के लिए अनुमति आवश्यक
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया परिपत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के संबंध में सड़कों में बाधा के प्रतिषेध हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी निकायों को परिपत्र में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समय में अधिकतम 500 व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट के स्थान वाले आयोजनों तथा एक समय में 500 से अधिक व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट से अधिक के स्थान वाले आयोजनों के लिए पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगरीय निकायों को अलग-अलग तरह की अनुमति के लिए आवेदनों के अलग-अलग प्रारूप भी परिपत्र के साथ प्रेषित किए हैं। विभाग ने आयोजकों के लिए अनुमति की प्रक्रिया, अनुमति हेतु शुल्क, पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली और शोभायात्राओं की अनुमति के लिए आपातकालीन एवं सामान्य निर्देशों के साथ ही पंडालों की मजबूती, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा पंडालों में विभिन्न तरह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का संबंधित नगरीय निकायों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
“सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट “भारत माता की जय-जयकार से गूंज उठा विद्यालय परिसर सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में हर्षोल्लास के साथ देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्ष हास्पिटल बिलाईगढ़ के संचालक डॉ.ओंकार जायसवाल जी ,डॉ. मांडवी जायसवाल जी, विशिष्ट अतिथि श्री रामसागर डनसेना एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी डनसेना संरक्षक सागर शिक्षण समिति भटगांव एवं कमलेश मंडावी, देविका मंडावी के करकमलो से ध्वजारोहण किया गया। अपने भाषण में बच्चों को सम्भोधित करते हुये डॉ. डॉ.ओंकार जयसवाल के द्वारा बच्चों को आजादी के महत्व को बताते हुये “आज हम आजाद हैं अपने फैसले खुद ले सकते हैं हमें यह आजादी उन बहादुर योद्धाओं के शहीदो के बाद मिला है l उन्हीं की याद में आज हम आजादी का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं l आज के ही दिन हमारा भारतवर्ष लगभग 200 साल की ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना था। डॉ. मांडवी जयसवाल ने बच्चों को खूब मन लगा कर पड़ने और अपने लक्ष्य को हर हाल मे प्राप्त करने के लिये खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा l जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लगे तभी सही मायने में हमको स्वतंत्रता मिली हैlविद्यार्थीगण एवं समस्त सागर परिवार सदस्यों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से रवाना हुईl फिर गीत , भाषण, नृत्य , पुरस्कार वितरण , सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुवा l कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी सागर शाला परिवार के सदस्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहाl प्राचार्य श्री प्रकाश डनसेना जी , स्टाफ सदस्य श्री पूरन रात्रे जी, श्री परदेशी सोनकर जी, सीमा बर्मन जी, नरेन्द्र पटेल,पूजा देवांगन, उत्तरा जांगड़े, ममता राकेश, मुस्कान रात्रे, नीतू साहू, निशा साहू, मधुलिका साहू, निशा केवट, लतिका केवट, परमेश्वरी पटेल, देवेंद्र चौधरी, हेमंत यादव, भारती शरण साहू, पालकगण कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रार्थनीय रही,l
सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव ग्रीन डे सेलिब्रेशन
बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव में सभी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा ग्रीन डे का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र एवं छात्राओं के द्वारा प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करते हुए मॉडल एवं वेशभूषा प्रदर्शित किया गया।।सभी कक्षा के बच्चों द्वारा गमला में पेड़ विद्यालय प्रांगण में लगाया।।इसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक भाव जागृत किया गया।।बढ़ती हुई प्रदूषण के बारे में जागरूक करने के लिए सागर स्कूल में ग्रीन डे आयोजित किया गया ।।बच्चों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर दीपक डनसेना और उपाध्याय महराज जी रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्सव पूर्वक पेड़ लगाना उसका रक्षा करने का संकल्प लिया।।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रेम सर एवं राजेंद्र खगेश सर निराला सर फलेंद्र किशोर रवि अमित केतन दीक्षा कंचन लता सौम्य पूनम गीता ज्योति नेहा अनीशा काजल उपस्थित रहे जिसमें सभी बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें मनुज थमन लक्की अगम आसीन विद्या रेशमा जानवी शुभम देवेंद्र संदीप परिधि ज्योति दीक्षा वर्षा पवित्रा मोनिका आदित्य कारण तरुण हिमांशु वेद अशोक अनुराज हिमालय तमन्ना नीलू मयंक मौर्य शिवम् गीतेश।दक्ष रोशनी कृतिका कान्हा गरिमा नुमान रितिका। यामिनी नंदनी श्रूति हर्ष ललित प्रकाश ख्याति नैना आर्य एवं सभी बच्चों का योगदान रहाप्रकृति का न करे हरणआओ बचाए पर्यावरणधन्यवाद्
देवेंद्र जायसवाल ने बिलाईगढ़ का नाम किया रोशन
बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट पूर्ण किया पीएच.डी. शोध कार्यमहाकवि कालिदास के साहित्य में वनौषधियों पर किया विशद अनुचिन्तनबिलाईगढ़- रायपुर मे 15 जुलाई 2025 —पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के संस्कृत विभाग के शोधार्थी देवेन्द्र कुमार जायसवाल ने अपना पीएच.डी. शोधकार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है। उनका शोधविषय था —“महाकविकालिदासस्य साहित्ये वनौषधीनां अनुचिन्तनम्”,जिसमें उन्होंने महाकवि कालिदास के साहित्य में वर्णित वनस्पतियों और औषधीय पौधों का सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं आयुर्वैदिक दृष्टिकोण से गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है। यह शोधकार्य विश्वविद्यालय के वरिष्ठ विद्वान डॉ. रामकिशोर मिश्र (वैदिक जी)के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शोध की मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) संस्कृत जगत के ख्यातिप्राप्त विद्वान, अहिल्या संस्कृत विश्वविद्यालय, इंदौर के भूतपूर्व कुलपति डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी की उपस्थिति में दिनांक 15 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुई। इस शोध में श्री जायसवाल ने कालिदास साहित्य में वर्णित औषधीय वनस्पतियों के बहुआयामी पक्षों को उजागर किया है, जो संस्कृत साहित्य एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। देवेन्द्र कुमार जायसवाल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं तथा नगर बिलाईगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री तेज प्रसाद जायसवाल एवं श्रीमती सुनीता जायसवाल के सुपुत्र हैं। वे श्री धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल के बड़े भाई हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निकिता जायसवाल, पुत्री द्वय वाणी जायसवाल ,प्रिशा जायसवाल ने इस शोधयात्रा में उन्हें हर स्तर पर सहयोग एवं संबल प्रदान किया। देवेन्द्र जी पूर्व में UGC-NET एवं SET (संस्कृत विषय) की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में वे अंबुजा विद्यापीठ, रवान(बलौदा बाजार) में संस्कृत शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से संस्कृत विषय में अब Ph.D, UGC-NET एवं SET उत्तीर्ण करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं, जो इस क्षेत्र के लिए एक गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, शोध निर्देशक, शिक्षाविदों, सहकर्मियों एवं शैक्षणिक समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर श्री देवेन्द्र कुमार जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार एवं सहयोगियों को देते हुए विशेष आभार अपने प्रेरणास्रोत गुरु श्री भुवनेश्वर प्रसाद पटेल (संस्कृतशिक्षक)एवं श्री देशराम डड्सेना(संस्कृत शिक्षक) के प्रति व्यक्त किया, जिनके स्नेह, दिशा एवं आशीर्वाद के कारण वे इस मुकाम तक पहुँच सके। इस उपलब्धि के लिये सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के प्राचार्य प्रकाश डनसेना व शिक्षको ने बधाई दी l
वन्य जीव लोमड़ी के शिकार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बड़ी खबर बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत भटगांव के धाराशिव परिसर में वन्य जीव लोमड़ी के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम शिवकुमार भट्ट और राकेश कुमार भट्ट हैं। यह जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) मोहम्मद आसिफ खान ने रविवार को दी। दोनों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायालय, बिलाईगढ़ में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। कैसे किया गया शिकार?रेंजर आसिफ खान ने बताया कि आरोपियों ने कुत्तों की मदद से लोमड़ी का शिकार किया। उनके पास से एक मृत लोमड़ी का शव भी बरामद किया गया है। यह कृत्य वन्य जीव संरक्षण कानून का घोर उल्लंघन है। कानूनी कार्रवाई:दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनता से अपील:वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे🔹 वन्य प्राणियों से दूर रहें,🔹 किसी भी प्रकार की शिकार या क्षति की जानकारी तत्काल विभाग को दें,🔹 और प्राकृतिक पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
बिलाईगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ अध्यक्ष बने सुंदर जाटवर
सारंगढ़ । छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के अध्यक्ष सुंदर जाटवर बनाएं गयें । विकास खंड के शिक्षकों में जाटवर के अध्यक्ष बनाए जाने से शिक्षकों में व्यापक हर्ष है । जाटवर संगठन के समर्पित ईमानदार कार्यकर्ता हैंशिक्षक हितों में सदैव सजग रहते हैं व जमीनी स्तर पर बेहतरीन कार्य करते है । कलेक्टर ने जाटवर के मांग पर त्वरित कार्यवाही कर सभी शिक्षकों का नियमितीकरण आदेश कराए । उक्त कार्य हेतु नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष सुंदर जाटवर को शिक्षकों ने धन्यवाद ज्ञापित किए एवं जुझारू शिक्षक को बिलाईगढ़ ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज , नरसिंह श्रीवास प्रांतीय महामंत्री सुभाष पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सारंगढ़ विमल अजगल्ले , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश ,जिला उपाध्यक्ष रामलाल खुराना , सुरेश टंडन सचिन घृतलहरे , रमेश लहरे, सतीश जांगड़े , कुलदीप जी कमल पटेल , रसिया भोई , दिनेश जलान , मदन केसरवानी, नेमीचंद साहू , चेतन साहू, राधेश्याम बघेल , रामदुलार नेताम जिलासचिव महंगूभारद्वाज ने प्रसन्नता व्यक्त कर जाटवर को बधाई और शुभकामनाएं दिए ।
मकान में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को बिलाईगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाहीग्राम डुरूमगढ़ रात्रि में प्रार्थी शांतिलाल साहू के मकान में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को बिलाईगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार सोने चांदी के जेवरात बर्तन कपडे व एक सफेद रंग के टोयटा कार जुमला कीमती लगभग 24 लाख रुपये को किया जप्तआरोपीगण – 1. आनंद अहिरवार पिता पकलू अहिरवार उम्र 44 वर्ष, 2. सुरजभान पारधी पिता स्व कौशल पारधी उम्र 50 वर्ष, 3. संजय कुमार पारधी पिता सुरजभान उम्र 25 वर्ष, 4. मन्नू लाल पारधी पिता कांशीराम उम्र 44 वर्ष सभी साकिनान रोहांसी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छ०ग०), 5. अमर सिंह पारधी पिता अर्जुन सिंह पारधी उम्र 28 वर्ष साकिन केमतु महात्मा गांधी नगर जैन मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 26 पावर हाउस मिलाई थना छावनी जिला दुर्ग (छ०ग०), 6. हेमलाल पारधी पिता बंशीलाल पारधी उम्र 40 वर्ष साकिन सांकरा वार्ड नंबर 17 रांवाभाठा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग (छ०ग०), 7. सोनू अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 42 वर्ष साकिन कबीर नगर आदर्श चौक अटल आवास थाना कबीर नगर जिला रायपुर (छ०ग०) हाल पता न्यू कर्सीपार डबरा पारा भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०), 8. महावीर जैन पिता स्व.लक्ष्मीचंद जैन उम्र 51 वर्ष निवासी ऋषभ नगर वार्ड नं 38 थाना कोतवाली जिला दुर्ग छ०ग०. पुलिस अधीक्षक अंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय विभागीय अधिकारी (पुलिस) विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में ग्राम डुरूमगढ़ रात्रि में प्रार्थी शांतिलाल साहू के मकान में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को बिलाईगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।मागले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शांति लाल साहू पिता रधई साहू उम्र 40 वर्ष साकिन डुरूमगढ़ का दिनांक 01.04.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने खाता से कुल 180000 रूपये बेटी के विवाह हेतु बैंक से निकाला था जिसमें से 10000 रूपये को घर का मरम्मत में खर्च किया था शेष बचत पैसा 170000 रूपये एवं सोने चांदी के आभूषणों को दो अलग अलग पेटी में ताला लगाकर रखा था। दिनांक 31 03.2025 को 09.00 बजे सहपरिवार खाना खाकर सो गये थे सुबह 05.00 बजे उठकर देखा तो उक्त कमरा का दरवाजा खुला था कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर पेटी नहीं था पेटी में रखे 170000 रूपये तथा सोना चादी का जेवरात कुल 240000 रू. को अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल के नजदीक से दो अलग अलग खेत से चोर व्दारा चोरी के सामान को निकाल कर फेंके गये पेटी को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी थी कि दिनांक 25.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना बिलाईगढ़ क्षेत्रांतर्गत चोरी करने वाले गिरोह जो ग्राम टुण्डरी से सरहदी क्षेत्र गिधौरी तरफ किसी बड़ी चोरी को अंजाम देने का प्रयास में घुम रहे हैं कि सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के ग्राम गिधौरी के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर जो 07 व्यक्त्ति लूकने छिपने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में अपना नाम आनद अहिरवार सुरजभान पारधी सजय कुमार पारधी, अमर सिंह पारधी मन्नू लाल पारधी हेमलाल पारधी सोनू अहिरवार बताये हैं। जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर थाना बिलाईगढ क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुरूमगढ एवं थाना भटगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुरेला में चोरी करना कबूल किया गया कि आरोपीगणों से उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लगभग 12 लाख रूपये किमती का सोने चांदी का आभूषण एवं घटना में ईस्तेमाल किये गये एक टोयेटा कार क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 4618 किमती 12 लाख रूपये कुल किमती 24 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। चोरी का मशरूका खरीदने वाले आरोपी महावीर जैन पिता लक्ष्मीचंद जैन का हार्ट पेशेंट होने से एवं माननीय न्यायालय अर्नेश कुमार के नियमों का पालन करते हुए नोटिस देकर छोड़ा गया है एवं अन्य आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर उन्हें उनके गिरफ्तारी का आशय बताते हुए दिनाक 26.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों के देकर आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।प्रकरण की संपर्ण कार्यवाही में जिला सारंगढ बिलाईगढ़ व बलौदाबाजार भाटापारा सायबर सेल की संयुक्त टीम, उप निरी शिवकुमार धारी थाना प्रभारी बिलाईगढ व थाना बिलाईगढ टीम, निरीक्षक सुश्री बीना यादव थाना प्रभारी भटगांव व हमराह टीम, सउनि भगवती कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाल व टीम का विशेष योगदान रहा।
राजपुर। पत्रकार कल्याण संघ बलरामपुर के दिशा निर्देश पर राजपुर में पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक ईकाई का गठन सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया।
बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट पत्रकार कल्याण संघ का विस्तार करते हुए चुनाव प्रभारी राकेश जाटव की उपस्थिति में पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए चुनावी प्रक्रिया पुर्ण की गई। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया में राजपुर ब्लाक के पत्रकार कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी राकेश जाटव की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस चुनावी प्रक्रिया में ब्लाक अध्यक्ष हेतु वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण नाथ टोप्पो रंजीत सोनी संजय सोनी एवं राकेश जायसवाल ने अपनी दावेदारी पेश की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए खड़े चारों उम्मीदवारों ने आपसी सहमति के बाद रंजीत सोनी को सर्वसम्मति से पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक इकाई हेतु ब्लाक अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीँ इस चुनाव में संजय सोनी उपाध्यक्ष एवं राकेश जायसवाल को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद पत्रकार कल्याण संघ में खुशी का माहौल दिखा। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण संघ की आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।पत्रकार साथियों के हितों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।संघ के नियमों का पालन करते हुए सभी पत्रकार साथियों के साथ सदैव खड़ा रहूँगा। इस दौरान पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी,जिला कोषाध्यक्ष पुरन देवांगन,पुर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण नाथ टोप्पो,देवबली सिंह टेकाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी को बिलाईगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलाईगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाहीधोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी को बिलाईगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार फरार आरोपी को दिल्ली के निहाल विहार पश्चिम से किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप.निरी.शिव कुमार धारी के नेतृत्व में धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले की विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी फूलसाथ पंकज पिता स्व. बुदूलपंकज उम्र 34 वर्ष पता देवरबोड थाना बिलाईगढ के साथ मोबाईल न 7247353431 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल न 8745040452 से फोन करके प्रधानमंत्री जनधन मुन्द्रा लोन आनलाईन खाता मे देने कि प्रलोभन देकर दिनाक 14.07.2023 को गोबाईल न 8375040489 से फोन कर प्रोसेसिंग चार्ज लगेगा बोला पंजाब नेशनल बैंक में मनोज कुमार का खाता नम्बर 0838000104664323 आई एफ.सी पीयूएनबी 0083800 का क्यू आर कोड गे वाट्सप किया और 510 रूपये डालने को बोला 17.07.2023 से 10.08.2023 तक 19 किरतो में कुल 76298 रूपये को अपने एसबीआई बैंक के खाता कमांक 11396533898 के फोन पे माध्यम से ट्रास्फर किया उसके बाद भी दो लाख रूपये प्रार्थी के खाता मे नही आया धोखाधडी की लिखित आवेदन पर मो.नं. 8745040452, 8375040489 के विरूध्द अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया था अपराध विवेचना के दौरान प्रार्थी के पेश करने पर मनोज कुमार का गुगल पे पंजाब नेशनल बैंक का बार कोड का स्क्रीन शॉट की छायाप्रति व भारतीय स्टेट बैंक का एकान्ट स्टेटमेंट की कॉपी को जप्त कर आरोपी की पतासाजी हेतु पंजाब नेशनल बैंक मे पत्राचार किया गया जिसमे खाता धारक के सबंध मे जानकारी प्राप्त किया गया दौरान खाता धारक मनोज कुमार से पूछताछ करने एवं पर अपने साथी दिनेश नागपाल और उसके साथी दिल्ली निवासी अमन शर्मा के साथ मिलकर ठगी करना बताये जाने पर मनोज कुमार व दिनेश नागपाल को उसके द्वारा ठगी में इस्तेमाल दस्तावेज व सामग्री को लेकर रोहतक से आरोपी मनोज कुमार व दिनेश नागपाल को थाना लाकर पूछताछ कर गेमोरेण्डग कथन लिया गया जिसमे एक अन्य साथी अमन शर्मा के साथ मिलकर प्रधानमंत्री लोन को प्रलोभन देकर मो.न.के धारक 7247353431 से 76808 ट्रांस्फर करा कर ठगी किये है अमन शर्मा के बारे में वर्तमान जानकारी नही होना मेमोरेण्डम कथन में बताये थे। आरोपी दिनेश नागपाल पिता भगवान दास उम्र 55 वर्ष से मेमोरेण्डम कंथन के आधार पर एटीएम कार्ड एवं मनोज कुमार से पंजाब नेशनल बैंक का दस्तावेज स्वहस्ताक्षरित को जप्त किया जाकर आरोपीगणों 1. मनोज कुमार एवं 2. दिनेश नागपाल को उनके गिरफ्तारी का आशय बताते हुए दिनांक 27.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था अंतर्गत धरा 173 8 द.प्र.सं. के तहत गिरफतार आरोपियो के विध्द अभियोग पत्र तैयार कर दिनांक 22.11.2024 को माननीय न्यायालय पेस किया गया था,प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमन शर्मा कि पतासाजी विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन RZH 243 बी. निहाल विहार नागलोई थाना निहाल विहार पश्चिमी दिल्ली में दबिस देकर राजीव कुमार उर्फ अमन शर्मा पिता स्र्व. रविन्द्र प्रताप उम्र 43 वर्ष पूर्व पत्ता RZH 243 बी. निहाल विहार नागलोई थाना निहाल विहार पश्चिमी दिल्ली वर्तमान पता RZC 16D निहाल विहार गली नं. 2 थाना निहाल विहार जिला पश्चिमी दिल्ली को हिराशत मे लेकर थाना लाया गया गवाहो के समक्ष पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर फुलसाय से अमन शर्मा बनकर बात करना और लोन के नाम से झांसा देकर कुल 76808 रूप्ये मनोज के बैंक खाता मे लेना स्वीकार किया और ठगी किये रकम का अपने हिस्सा मे मिला 25000 हजार रूपये में से 23000 हजार रूपये का TECONO कंपनी का मोबाईल खरीद कर खर्च कर देना और शेष 2000 हजार रूपये को बचा कर रखा था। TECONO कंपनी का मोबाइल जिसमे सीम नंबर 9891399391, 9911663338 और 2000 हजार रूपये एवं एक ओप्पो कंपनी का बंद मोबाइल पेश करने पर विधीवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के द्वारा अपराध में संलिप्त होने एवं जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को आज दिनांक 16.05.2025 को 12:45 बजे गिरफतार कर चेकलिस्ट तैयार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिवकुमार धारी, प्र.आर भंवरलाल काटले प्र आर देव प्रसाद सिदार आर. शंकर कुर्रे एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा
राजस्वमंत्री ने वर्मा भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़ । राज्य सरकार की सुशासन तिहार योजना के तहत राजस्व मंत्री एवं खेल मंत्री टंकाराम वर्मा ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर पंचायत में एसडीएम लिंक कोर्ट और कानूनगो शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए कहा कि अब न्याय और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा। नामांतरण अब रजिस्ट्री के साथअपने संबोधन में मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने भूमि खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को सरल किया है। अब जमीन की रजिस्ट्री के समय ही नामांतरण (mutation) की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी। इससे किसानों और जमीन मालिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुशासन तिहार से हो रहे त्वरित समाधानमंत्री ने बताया कि राज्यभर में सुशासन तिहार योजना के तहत शिविर लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की “जनहित प्राथमिकता” बताया। भ्रष्टाचारियों पर सख्त रुखमंत्री वर्मा ने विजयमाला योजना का भी ज़िक्र किया और कहा कि इसके जरिए भ्रष्टाचार की जांच हो रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 15 महीनों में सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ राजस्व विभाग में बड़े सुधार किए हैं।