Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से दो बटनदार चाकू बरामद

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर। धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो बटनदार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

Advertisements
Advertisements


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में दो युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तलवापारा जांजगीर और पृथ्वीराज सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, तलवापारा जांजगीर के रूप में हुई है।


पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो नग धारदार बटनदार चाकू बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर, आलोक शर्मा, आरक्षक विनोद राठौर और दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button