Advertisement Carousel
Add
Blog

सक्ती की नई कलेक्टर जयश्री जैन ने संभाला पदभार

Ad

Advertisements

सक्ती की नई कलेक्टर जयश्री जैन ने संभाला पदभार, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Advertisements


सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने सोमवार को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती जैन ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप आमजन से जुड़े कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

Advertisements


इसके बाद कलेक्टर श्रीमती जैन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं और विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति और निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर उन्हें राहत दिलाना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं का अधिकतम लाभ आम नागरिकों को मिल सके।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा सहित कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button