Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़
Trending

अशोक सिन्हा महासमुंद की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए

Ad

भाजपा ओबीसी मोर्चा, जिला महासमुंद की कार्यसमिति बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा ओबीसी समाज के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements

Advertisements

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क से सुनिश्चित होती है। ओबीसी समाज के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी, प्रदेश मंत्री एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री नरोत्तम साहू जी, जिला प्रभारी श्री देवदत्त साहू जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री तामेश्वर साहू जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा ओबीसी समाज के हितों एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ कार्यसमिति बैठक उत्साहपूर्ण एवं सार्थक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button