Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन किश्त पाकर ज्योति गोस्वामी की खुशियां हुईं दोगुनी

Ad

ज्योति गोस्वामी ने कहा, विष्णु भैया ने बढ़ाया बहनों का मान, उन्हें धन्यवाद- आभार

सारंगढ़-बिलाईगढ़,महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी होने से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है। सारंगढ़ निवासी ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार से पहले योजना की राशि खाते में आने से उन्हें परिवार के लिए जरूरी सामान और राखी की खरीदारी करने में काफी मदद मिलेगी।

Advertisements

ज्योति गोस्वामी ने कहा, “रक्षाबंधन से पहले हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने अपनी बहनों के लिए राखी खरीदने के लिए महतारी वंदन योजना की राशि जल्दी हमारे खाते में डाल दी। मुझे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिल गई है। यह पैसा मेरे लिए बहुत उपयोगी है। रक्षाबंधन के त्योहार पर मैं अपने परिवार के लिए जरूरी सामान खरीद सकूंगी।”

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। त्योहारों के समय यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग देती है।
ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, “हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो अपनी बहनों की चिंता करते हैं, उनका मान बढ़ाया है।

मेरी ओर से विष्णु भैया को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद।” महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं की खुशियों को और बढ़ा दिया है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने और परिवार की खुशियों में योगदान देने का संबल प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button