Advertisement Carousel
Add
Blog

नौकरानी ने ही रची चोरी की साजिश, फर्जी हस्ताक्षर से ₹85 हजार निकालने का प्रयास

Ad

Advertisements

जांजगीर में नौकरानी ने ही रची चोरी की साजिश, फर्जी हस्ताक्षर से ₹85 हजार निकालने का प्रयास

Advertisements


जांजगीर-चांपा। जांजगीर में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा उसी घर से बैंक चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 85 हजार रुपये निकालने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बैंक की सतर्कता और कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला की कोशिश नाकाम हो गई।

Advertisements


जानकारी के अनुसार पेण्ड्री निवासी गिरजा पिछले करीब एक वर्ष से जांजगीर के एक घर में नौकरानी का काम करती थी। काम के दौरान उसने घर की अलमारी से पीड़िता का भारतीय स्टेट बैंक का चेक चोरी कर लिया। इसके बाद चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर किए और उसमें 85 हजार रुपये की राशि भरकर बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत कर दिया।


चेक बैंक में पहुंचने पर कर्मचारियों को दस्तावेज और हस्ताक्षर को लेकर संदेह हुआ। बैंक ने तत्काल खाताधारक से संपर्क कर चेक के संबंध में जानकारी ली। खाताधारक ने स्पष्ट किया कि उसने यह चेक जारी ही नहीं किया है। बैंक की सतर्कता से आरोपी द्वारा रकम निकालने का प्रयास विफल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 24 अगस्त 2026 को आरोपी नौकरानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस चेक, बैंक दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय और प्रधान आरक्षक जमुना तिवारी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चेकबुक, बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध बैंक लेन-देन की जानकारी तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button