Advertisement Carousel
Add
Blog

भाई का प्यार और बहनों का सम्मान, महतारी वंदन से सशक्त हो रहा परिवार

Ad

Advertisements

भाई का प्यार और बहनों का सम्मान, महतारी वंदन से सशक्त हो रहा परिवार

राखी पर्व के पूर्व 30वीं किस्त बनी खुशियों का उपहार

सक्ती, । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ परिवार की खुशहाली का मजबूत आधार बनती जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से वे घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग कर रही हैं।

Advertisements

सक्ती विकासखंड के ग्राम नन्दौर खुर्द निवासी राधा बाई देवांगन इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री और शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया जाता है, जिससे परिवार को काफी राहत मिलती है।

Advertisements

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त सीधे खाते में प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। राधा बाई देवांगन ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। समय पर मिली किस्त से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर दिया है। इससे वे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए योगदान दे रही हैं और आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।

राधा बाई देवांगन ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना वास्तव में अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button