Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

दानसरा में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत दानसरा में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं दानसरा के निवासी शमशेर सिंह, जनपद सदस्य, सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

Advertisements

अटल डिजिटल सेवा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को अब विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन, विभिन्न सरकारी सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच, दस्तावेजों से संबंधित डिजिटल सेवाएं, ऑनलाइन पंजीयन एवं अन्य आवश्यक डिजिटल कार्यों में सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से सेवाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी। इससे ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा, साथ ही गांव में ही डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होने से सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं तक उनकी पहुंच और आसान होगी।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और गांव-गांव तक शासन की सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य, सरपंच-सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button