Advertisement Carousel
Add
Blog

पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के संतोष शुक्ला सम्मानित

Ad

Advertisements

पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला सम्मानित

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए जांजगीर-चांपा जिले के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) संतोष कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने  शुक्ला को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्हें छत्तीसगढ़ में पीएमएफएमई योजना के तहत सर्वाधिक हितग्राहियों को हैंड होल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध कराने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

Advertisements


संतोष कुमार शुक्ला ने योजना के हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, परियोजना स्थापना सहित योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देकर लगातार मार्गदर्शन किया। उनके प्रयासों से जिले के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने में सहायता मिली और योजना के क्रियान्वयन को गति मिली।
इस उपलब्धि में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार पोयाम तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री जेवियर टोप्पो के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में मिला यह सम्मान जांजगीर-चांपा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button