Advertisement Carousel
Add
Blog

अमर सुल्तानिया ने पुलिस की पहल को बताया अभिनव और सराहनीय राखी के पवित्र बंधन से साइबर सुरक्षा का संकल्पराखी के पवित्र बंधन से साइबर सुरक्षा का संकल्प

Ad

Advertisements

राखी के पवित्र बंधन से साइबर सुरक्षा का संकल्प
श्री श्याम ग्रुप परिवार की सहभागिता बनी मिसाल, 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया साइबर जागरूकता का संकल्प

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। राखी के पवित्र पर्व को साइबर सुरक्षा और जागरूकता के संकल्प से जोड़ते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान में श्री श्याम ग्रुप परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बनारी और मुड़पार स्थित श्री श्याम ग्रुप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने साइबर जागरूकता की राखी बांधकर ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं उद्योगपति अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-चांपा पुलिस की इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने अभियान के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय सहित पुलिस विभाग को बधाई दी।


अमर सुल्तानिया ने कहा कि आज साइबर अपराध केवल तकनीक से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। राखी जैसे भावनात्मक पर्व को साइबर जागरूकता से जोड़कर पुलिस ने सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की अनूठी पहल की है। एक लाख से अधिक लोगों का एक साथ साइबर सुरक्षा का संकल्प लेना इस अभियान की व्यापक जनभागीदारी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि श्री श्याम ग्रुप परिवार की सहभागिता केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल युग में सुरक्षित समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास है। शासन-प्रशासन, उद्योग जगत और आम नागरिकों की संयुक्त भागीदारी से ही साइबर जागरूकता को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
पुलिस की इस पहल का असर जिलेभर में देखने को मिला। जिले की 432 ग्राम पंचायतों सहित गांव से शहर तक एक लाख से अधिक लोगों ने अभियान में भाग लिया। व्यापक जनभागीदारी के चलते “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया।
श्री श्याम ग्रुप परिवार ने निभाई जिम्मेदार नागरिक की भूमिका


बनारी और मुड़पार स्थित श्री श्याम ग्रुप परिसर में नैला उपथाना प्रभारी दिलीप वैष्णव एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में श्री श्याम ग्रुप की ओर से सुखवीर सिंह, रवि मरैय्या, सहदेव डहरे, प्रकाश अग्रवाल, बिमलेश प्रसाद, अजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नीरज श्रीवास, संतोष पटेल, चन्द्रशेखर दिनकर, जयशंकर साहू, राधेश्याम धीवर, भूपेन्द्र पटेल, रामशंकर साहू, दिनाराम पटेल, ललित बरेठ, ब्रजेश शर्मा, पवन साहू, मनीष यादव, भूपेन्द्र केंवट, नयन राय, विनोद पटेल, अजीत पटेल, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button