Advertisement Carousel
Add
Blog

भाजपा जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्नसंगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन

Ad

Advertisements

भाजपा जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न
संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर 2026 को नैला स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी की प्रमुख उपस्थिति रही।
बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी के आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।


बैठक में वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला संगठन सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जशपुर जिला प्रभारी अमर सुलतानिया, रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सहित कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठन के विभिन्न अभियानों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
— राकेश रूपवानी
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, जांजगीर-चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button