Advertisement Carousel
Add
Blog

खिरसाली पारा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार30,760 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

Ad

Advertisements

जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 30,760 रुपये नकद जब्त
चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खिरसाली पारा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 30 हजार 760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरी फट्टी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा के खिरसाली पारा नदी किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना चांपा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ लिया।

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों में नीरज दास, विजय देवांगन, राजेश देवांगन, बबलू सेन, अरूण बघेल, प्रसाद मोहन, विक्रम दास, भावेश दास, रितेश मिरी, दीपक सिंह, हीरा सहिस और जगदीश दास शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, संजय केवंट, राहुल सूर्यवंशी एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button