Advertisement Carousel
Add
Blog

पचपेड़ी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तारआम लोगों को डरा रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ातलवार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

Ad

Advertisements

बस्ती में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आम लोगों को तलवार लहराकर डराने-धमकाने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर मौके से पकड़ा और उसके कब्जे से तलवार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम पचपेड़ी की बस्ती में एक युवक तलवार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पाटले, उम्र 21 वर्ष, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस ने उसके पास रखी तलवार को जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के लगातार दिशा-निर्देश पर क्षेत्र में उपद्रवी तत्वों और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button