Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की कबाड़ियों पर कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गएसाइकिल रिक्शा में ले जा रहे थे लोहे का कबाड़, 310 किलो सामान बरामदअवैध कबाड़ के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, बिल्हा में लगातार कार्रवाई जारी

Ad

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, 2 कबाड़ी पकड़े गए

Advertisements


बिलासपुर। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम भैसबोड़ फाटक के पास कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को लोहे के कबाड़ के साथ पकड़ा है। दोनों के कब्जे से कुल 310 किलोग्राम लोहे का कबाड़ बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैसबोड़ फाटक के पास दो व्यक्ति साइकिल रिक्शा में कबाड़ का सामान लेकर पहुंचे हैं। सूचना पर बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisements


मौके पर दोनों व्यक्ति अपने-अपने साइकिल रिक्शा में लोहे का कबाड़ रखे हुए मिले। पूछताछ में उनकी पहचान भानु प्रताप चतुर्वेदी, उम्र 29 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर तथा मुकेश दास मानिकपुरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी बोडसरा, थाना हिर्री, बिलासपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने भानु प्रताप के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम लोहे की छड़, टीना एवं अन्य कबाड़ तथा मुकेश दास मानिकपुरी के कब्जे से करीब 160 किलोग्राम लोहे की छड़, टीना एवं कबाड़ सामान बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध इस्तगाशा क्रमांक 02/2026 एवं 03/2026 के तहत धारा 35(1)(1-4) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button