Advertisement Carousel
Add
Blog

फसल सर्वेक्षण और एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाकर शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करें : कलेक्टर जयश्री जैन

Ad

Advertisements

फसल सर्वेक्षण और एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाकर शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करें : कलेक्टर जयश्री जैन
डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी और नक्शा बटांकन के कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

Advertisements


सक्ती, 2 सितंबर 2026। कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES) एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं की प्रगति को लेकर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों तथा मैदानी कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई कार्य के बाद पूरी की जाने वाली निर्धारित प्रक्रियाओं एवं कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES), डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS), गिरदावरी और नक्शा बटांकन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Advertisements


एग्रीस्टैक में शेष किसानों का जल्द कराएं पंजीयन
कलेक्टर ने एग्रीस्टैक के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन से शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी देने के लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आवश्यकता के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने मैदानी अमले को किसानों को पंजीयन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पात्र किसान समय पर पंजीयन करा सकें।
समन्वय के साथ त्रुटिरहित कार्य पर जोर
कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को आपसी समन्वय, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि एवं राजस्व से जुड़े सभी निर्धारित कार्यों को शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, भू-अभिलेख अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button