Advertisement Carousel
Add
Blog

स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराकर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण : जिला पंचायत सीईओ

Ad

Advertisements

स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराकर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण : जिला पंचायत सीईओ
वीबीजी राम जी योजना की समीक्षा में कार्य शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित तकनीकी सहायकों को नोटिस के निर्देश

Advertisements


जांजगीर-चांपा, 2 सितंबर 2026। जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और एनआरएलएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Advertisements


सीईओ ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने तथा कार्यों को प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने को कहा।
कार्य शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी
विकसित भारत जी राम जी योजना की ग्राम पंचायतवार समीक्षा के दौरान मानव दिवस सृजन, मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल, एनएमएमएस उपस्थिति, ई-केवाईसी और स्वीकृत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वीकृति के बावजूद कई कार्य प्रारंभ नहीं होने पर सीईओ ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।


बैठक में अनुपस्थित तकनीकी सहायकों के संबंध में भी सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों, किस्त भुगतान और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। सीईओ ने अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ए, बी और सी श्रेणी के प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी लाने को कहा।


ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक घर से चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण एवं कलेक्शन, यूजर चार्ज की वसूली, खुले में कचरा फेंकने और कचरा जलाने पर कार्रवाई तथा प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।
वहीं एनआरएलएम की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के साथ परिवार समावेशन, लोकोस एंट्री, सीएलएफ कटऑफ एंट्री, वीआरएफ तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी उप संचालक पंचायत बरनसिंह मंडावी सहित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button