Advertisement Carousel
Blog

औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का विशेष जांच अभियान, 300 प्रवासी मजदूरों का सत्यापन12 घंटे चली पहचान परेड में दस्तावेजों की जांच, पूछताछ और सैकड़ों मजदूरों के लिए गए फिंगरप्रिंट

Advertisements


औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का विशेष जांच अभियान, 300 प्रवासी मजदूरों का सत्यापन
12 घंटे चली पहचान परेड में दस्तावेजों की जांच, पूछताछ और सैकड़ों मजदूरों के लिए गए फिंगरप्रिंट

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने अकलतरा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र बनाहिल स्थित जेएसडब्ल्यू महानदी कंपनी लिमिटेड में सोमवार तड़के विशेष जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ अभियान लगभग 12 घंटे तक चला।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यॉर्क के मार्गदर्शन तथा अकलतरा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे करीब 300 प्रवासी मजदूरों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मजदूरों से

Advertisements

पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी एवं दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान सैकड़ों मजदूरों के फिंगरप्रिंट भी लिए गए। पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध मजदूर को चिन्हांकित कर उससे पूछताछ की तथा उसकी पहचान एवं दस्तावेजों की जानकारी का सत्यापन किया।
औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा सत्यापन
पुलिस के अनुसार जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों के भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य बाहरी क्षेत्रों से आकर काम कर रहे मजदूरों की पहचान संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रूप से सत्यापित करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते पहचान करना है।


अभियान में अकलतरा अनुविभाग के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अकलतरा, पामगढ़, मुलमुला और बलौदा थाना पुलिस, कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र तथा एसटीएफ जांजगीर के पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button