Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर: बंदरचूआ-कलिबा में तिरंगा यात्रा, श्रीमती कौशल्या साय ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुरनगर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बंदरचूआ में किया गया।इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाए।

Advertisements
Advertisements

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से बंदरचूआ का वातावरण गूंज उठा। स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों और बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत, एकता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा में सुशीला साय, अनिता सिंह, नारायण प्रसाद गुप्ता, रवि यादव, विनय गुप्ता, विकाश साहू, जयदीप गुप्ता, विकाश साय, शिवा चौहान, पूरन गुप्ता, तरुण डनसेना, रंजित सोनी, आकाश बाजपेयी, संतोष यादव, शिबू गुप्ता, लविश गुप्ता एवं टोनी चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा में बच्चों, युवाओं और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। बंदरचूआ की तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के प्रति सम्मान का प्रभावी संदेश दिया।

कलिबा में निकली तिरंगा यात्रा, श्रीमती कौशल्या साय ने बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलिबा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों और स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।तिरंगा यात्रा में उपेंद्र यादव, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button