Advertisement Carousel
Blog

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ईश्वरी यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके बेटे अनिल यादव की ट्रैक्टर पलटने की घटना में मौत हो गई थी। अनिल ग्राम तागा निवासी शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। इस घटना को लेकर प्रार्थी ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया गया कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड और हाथ-मुक्के से मारपीट की। शिकायत पर मुलमुला पुलिस ने अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर तत्काल दबिश देकर शिवशंकर कश्यप (32) और रामशंकर कश्यप (25), दोनों निवासी ग्राम तागा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह सहित मुलमुला पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button