Advertisement Carousel
Blog

तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Advertisements

तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Advertisements
Advertisements


जांजगीर, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा की ओर से गुरुवार को जांजगीर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और नागरिक बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से हुआ। यहां से यात्रा नेता जी चौक और कचहरी चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।


यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, रामदेव कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, कमलादेवी पाटले, सत्यलता मीरी, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, हितेश यादव, आकाश सिंह, शिवचमन सिंह, दिनेश राठौर, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, प्रेमलता कौशिक, विक्की सिंह, अनुराग शुक्ला, सोनू यादव, चुन्नीलाल राठौर, प्रेम थवाईत, प्रदीप सोनी, राजू खान, शाहिद खान, प्रतिमा डहारे, शैल राठौर और रमेश सोनवानी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा जिला संगठन ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से जांजगीर नगर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को और मजबूती मिली है। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button