Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा रजिस्ट्रेशन, 16 अगस्त से QR कोड जारी

Advertisements

दुर्ग में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा रजिस्ट्रेशन, 16 अगस्त से QR कोड जारी

Advertisements


दुर्ग। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने नई पहल शुरू की है। 16 अगस्त 2026 से जिले में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें QR कोड जारी किया जाएगा।

Advertisements


इसी सिलसिले में पुलिस कंट्रोल रूम में करीब 150 ऑटो चालकों की बैठक आयोजित कर योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद QR कोड के माध्यम से यात्री ऑटो चालक की पहचान और सत्यापन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ ऑटो संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान, रोटेशन व्यवस्था और किराया निर्धारण को भी व्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण और अद्यतन रखने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन ऑटो चालकों के दस्तावेज अधूरे हैं, उनके दस्तावेज परिवहन विभाग से समन्वय कर निर्धारित शासकीय शुल्क में पूर्ण कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।


बैठक में जनहित फाउंडेशन रायपुर के ऋषभ सोनी ने PPT और मोबाइल के माध्यम से QR कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी और चालकों को रजिस्ट्रेशन की व्यावहारिक प्रक्रिया समझाई।
यातायात पुलिस दुर्ग के मुताबिक यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा, चालकों के सत्यापन, ऑटो संचालन में पारदर्शिता और शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button