Advertisement Carousel
Blog

सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए 7 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उज्जवल कश्यप, आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, रिजवान खान, मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, अभिषेक साहू, प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू को गिरफ्तार किया।


सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button