Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ में CISF जवानों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Advertisements

रायगढ़ में CISF जवानों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Advertisements


रायगढ़। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायगढ़ पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली स्थित CISF कैंप में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों और जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने फर्जी KYC, बैंक खाता बंद होने का झांसा, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी, फर्जी कूरियर पार्सल, ऑनलाइन खरीद-बिक्री, फर्जी निवेश और ट्रेडिंग एप, QR कोड एवं UPI फ्रॉड, फर्जी लोन एप, सोशल मीडिया हैकिंग और OTP के जरिए होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस ने जवानों को स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध APK फाइल इंस्टॉल करने से भी बचने की सलाह दी गई।


कार्यक्रम में साइबर अपराध के नए तरीके ‘डिजिटल अरेस्ट’ को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ठग पुलिस, CBI, ED या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय कॉल काटकर संबंधित विभाग से आधिकारिक माध्यम से संपर्क करने की सलाह दी गई।
इसके अलावा AI से बनाई गई फर्जी आवाज और वीडियो, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तथा परिचित बनकर पैसे मांगने वाले साइबर फ्रॉड से भी सावधान रहने कहा गया। किसी परिचित द्वारा अचानक पैसे मांगने पर वैकल्पिक नंबर से संपर्क कर पहले पुष्टि करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है।


रायगढ़ पुलिस का कहना है कि डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी नए रूप ले रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button