Advertisement Carousel
Blog

बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 5 आरोपी दबोचे

Advertisements

बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 5 आरोपी दबोचे

Advertisements


दुर्ग। वैशाली नगर पुलिस ने बंद और सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, गैस सिलेंडर, अन्य चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मई, जून और जुलाई 2026 के दौरान वैशाली नगर, कैंप, राजीव नगर और आसपास के इलाकों में कई बंद मकानों को निशाना बनाया। आरोपी पहले मकानों की रेकी करते थे और घर बंद होने की पुष्टि के बाद ताला तोड़कर अंदर दाखिल होकर आभूषण, नकदी और घरेलू सामान चोरी करते थे।


पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण अलग-अलग ज्वेलर्स के पास बेचने और उससे मिली रकम आपस में बांटकर खर्च करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में सुपेला समेत अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।


गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अनीस खान, श्रीनिवास शाह, मोहम्मद इरशाद, एम. चिन्ना राव और शमीन बेगम उर्फ सोना शामिल हैं। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


वैशाली नगर पुलिस अब बरामद सामग्री और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।


दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर लंबे समय तक बंद रखने पर पड़ोसियों या विश्वसनीय लोगों को इसकी जानकारी दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button