Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवाएलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक से कृमि संक्रमण पर नियंत्रण, एनीमिया एवं कुपोषण में सुधार का लक्ष्य

Advertisements

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा
एलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक से कृमि संक्रमण पर नियंत्रण, एनीमिया एवं कुपोषण में सुधार का लक्ष्य

Advertisements


सक्ती,  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सक्ती जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम का सेवन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में यह अभियान जिले के सभी विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है।

Advertisements


अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित मात्रा में कृमिनाशक दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 से 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 400 मिलीग्राम एलबेंडाजोल की आधी गोली चूरा कर पानी के साथ, जबकि 2 से 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एक गोली चूरा कर पानी के साथ दी जाएगी। वहीं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को 400 मिलीग्राम की एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी। दवा का सेवन भोजन के बाद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कृमि संक्रमण से बचाव के साथ स्वास्थ्य सुधार पर जोर
अभियान का उद्देश्य बच्चों में पेट के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने के साथ एनीमिया एवं कुपोषण की स्थिति में सुधार, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और सीखने की क्षमता में वृद्धि करना है।
अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शिक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चों को दवा का सेवन कराने के साथ इसकी रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करेंगे।
17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस


जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को कृमिनाशक दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान दवा खिलाई जाएगी। इससे अभियान के तहत लक्षित सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों तक दवा पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं और जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button