Advertisement Carousel
Blog

फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर प्रार्थी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-02 भिलाई निवासी दिनेश कुमार ने 9 अगस्त 2026 को थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने उनके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में कुल 8 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर एक फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया।
समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थी ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने पर प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतेन्दु मेश्राम (36), हनी श्रेष्ठ (42) और भोजेन्द्र कुमार (32) को 11 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र सहित प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में लेनदेन और अन्य तथ्यों की विवेचना जारी है।
नौकरी के नाम पर ठगी से बचने पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय नौकरी, नियुक्ति अथवा किसी विभाग में पद दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को रकम देने से पहले संबंधित विभाग से नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि जरूर करें। संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलेश्वर कुमार, सउनि भारत सिंह चौधरी, पुनीत राम वर्मा, आरक्षक युगल देवांगन एवं बालेन्द्र द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button