Advertisement Carousel
Blog

पोस्ट ऑफिस की आरडी में बड़ा घोटाला, 150 खाताधारकों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Advertisements

आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा, 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी
पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में रकम लगाने की बात आई सामने

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करने का झांसा देकर खाताधारकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने मामले में पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने करीब 150 खाताधारकों की रकम खातों में जमा नहीं करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार चांपा निवासी हेमंत कुमार देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कृष्णकांत गुप्ता और उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। आरोप है कि अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी का आरडी खाता खुलवाया गया और नियमित रूप से राशि जमा करने के नाम पर रकम ली गई।
₹1.21 लाख लिए, खाते में जमा किए सिर्फ ₹21 हजार
प्रार्थी से 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 के बीच कुल ₹1,21,200 जमा करने के नाम पर लिए गए। आरोपी द्वारा इसकी एंट्री डायरी में की जाती थी। बाद में पोस्ट ऑफिस से खाते की जानकारी लेने पर केवल ₹21,000 ही जमा होना पाया गया। इस तरह ₹1,00,200 खाते में जमा नहीं किए जाने का खुलासा हुआ।
शिकायत के आधार पर चांपा थाने में अपराध क्रमांक 430/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(3), 3(5) के तहत जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया ठगी का बड़ा नेटवर्क
एसपी विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी की रकम खाते में जमा नहीं करने की बात स्वीकार की। जांच के दौरान करीब 150 खाताधारकों की एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई।
शेयर ट्रेडिंग में रकम लगाने का दावा


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर ठगी की रकम को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button