Advertisement Carousel
Blog

सिरगिट्टी पुलिस ने सुलझाई बिजली तार चोरी की गुत्थी, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सिरगिट्टी पुलिस ने सुलझाई बिजली तार चोरी की गुत्थी, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा सेक्टर-डी में बिजली पावर सप्लाई तार चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 बंडल बिजली तार और वारदात में प्रयुक्त ओमनी कार क्रमांक CG 10 FA 2456 बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, तिफरा सेक्टर-डी में सड़क लाइट के लिए विद्युत पोल खड़े कर करीब एक किलोमीटर लंबा बिजली तार लगाया गया था। वर्तमान में पावर सप्लाई बंद थी। इसी दौरान 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोर करीब 45 हजार रुपये कीमत का तार चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद सिरगिट्टी थाने में अपराध क्रमांक 571/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नीतेश पंडित (22), राजेश राय उर्फ रात्रे (32), विकास साण्डे (22) और श्रीजीत जोशी (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बिजली तार चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।


पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ अकलतरा, मस्तूरी, मुलमुला और जांजगीर-चांपा क्षेत्र के थानों में अन्य अपराध दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार बंडल बिजली तार और घटना में इस्तेमाल ओमनी कार बरामद कर जब्त की गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी आकाश चौधरी के निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button