Advertisement Carousel
Blog

बिल्हा थाने में शिकायत शिविर, 14 आवेदनों का त्वरित निराकरण

Advertisements

बिल्हा थाने में शिकायत शिविर, 14 आवेदनों का त्वरित निराकरण

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। बिल्हा थाना परिसर में मंगलवार को शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी की मौजूदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग एवं पुलिस स्टाफ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की।


शिविर में थाना स्तर पर प्राप्त आवेदनों के साथ ही वरिष्ठ पुलिस कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। जमीन संबंधी मामलों में संबंधित पक्षों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से आपसी समझौता कराया गया।


पुलिस के अनुसार, शिविर के दौरान कुल 14 शिकायत आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिकायत शिविर के माध्यम से पुलिस ने आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनते हुए उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button