Advertisement Carousel
Blog

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 गिरफ्तारी

Advertisements

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 गिरफ्तारी

Advertisements
Advertisements


रायगढ़। ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ के तहत तमनार पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल बेहरा (37), निवासी लिबरा को गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 से गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में लिबरा CHP चौक पर धरना-प्रदर्शन चल रहा था। 27 दिसंबर 2025 को आंदोलन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए तथा शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी की गई।
घटना के संबंध में थाना तमनार में कुल 16 अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस ने बताया कि अनिल बेहरा के खिलाफ थाना तमनार में दर्ज चार मामलों में नामजद होने के कारण उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 49 बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button