Advertisement Carousel
Blog

हर घर तिरंगा अभियान में गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का जज्बातिरंगा यात्रा, सामूहिक वंदे मातरम् गायन और जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान में गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का जज्बा
तिरंगा यात्रा, सामूहिक वंदे मातरम् गायन और जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 7 से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा, सामूहिक गायन, जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्राओं के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत किया जा रहा है।


स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी हो रहीं गतिविधियां
अभियान के तहत जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति विषयक संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप मिल रहा है। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button