Advertisement Carousel
Add
मैहर

मैहर में किसान की जमीन गायब! कई बार नाप के बाद भी नहीं मिला हक, पटवारी पर लापरवाही के आरोप

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

पटवारी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा किसान, कई बार नाप के बाद भी नहीं मिली जमीन

मैहर। राजस्व विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक पीड़ित किसान को भुगतना पड़ रहा है। किसान का आरोप है कि उसकी भूमि की कई बार (नाप) कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक उसे कागजों में दर्ज उसकी वास्तविक जमीन नहीं मिल पाई है।

Advertisements
Advertisements

पीड़ित किसान का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में उसकी जमीन स्पष्ट रूप से दर्ज है, लेकिन मौके पर उसकी भूमि का सीमांकन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने और नाप कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर सड़क निर्माण  किया गया है, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण वह लगातार न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।

पीड़ित कामता प्रसाद पटेल ने जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। किसान का कहना है कि यदि उसकी जमीन पर सड़क का निर्माण किया गया है तो उसे नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित किसान को न्याय दिलाने की दिशा में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button