Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में पशु कल्याण व गौशाला विकास पर समीक्षा बैठक संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पशु कल्याण समिति, जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति तथा पशु क्रूरता निवारण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

बैठक में जिला पशु कल्याण समिति की आय-व्यय संबंधी जानकारी की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में संचालित 36 गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश की स्थिति का अनुमोदन किया गया तथा गौशालाओं में भूसा भंडारण की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चयनित गौशालाओं को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित करने और पशु औषधालय निर्माण हेतु डीएमएफ मद से आवश्यक कार्यवाही करने के लिए उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग को निर्देशित किया गया। पशु क्रूरता निवारण समिति में अशासकीय सदस्यों को शामिल करने पर भी सहमति बनी। “क्षीर धारा ग्राम” योजना के अंतर्गत वन एवं वृंदावन ग्रामों को शामिल कर शत-प्रतिशत टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, चारा विकास तथा पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर जोर दिया गया, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। मां शारदा प्रबंध समिति गौशाला अरकांडी मैहर में अतिरिक्त भूसा भंडारण एवं गौवंश के लिए अतिरिक्त शेड निर्माण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वन विभाग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button