Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक सम्पन्न, समाज हित में लिए गए बड़े फैसले

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई मैहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकता, शिक्षा, युवा विकास एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, अशिलेश सिंह भरहुत प्रदेश महासचिव , अयोध्या सिंह, प्रदेश सचिव,अशिलेश पटेल जिला अध्यक्ष,जयपाल सिंह मुख्य सचिव,निलेद् प्रताप सिंह महासचिव, राजेन्द्र सिंह महासचिव, विक्की भैया यूथशहर अध्यक्ष,दीप सिंह सदस्य, राम जियमन सिंह, एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान समाज को संगठित करने, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और संगठन से ही संभव है।

Advertisements

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया तथा आगामी सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने की अपील की।

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की प्रगति एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button