Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग में पुरानी रंजिश का खूनी हमला, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

भिलाई नगर (दुर्ग)। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे खुर्सीपार निवासी योगेश सूर्यवंशी पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर रिसाली की ओर जा रहे थे। डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से पल्सर बाइक पर आए आरोपियों ने पहले बेसबॉल डंडे से उनके सिर पर हमला किया, फिर बाइक के पहिए में डंडा फंसाकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार और डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


पीड़ित की शिकायत पर थाना भिलाई नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने हरीश यादव और अमन मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले के तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में करें तथा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button