Advertisement Carousel
Blog

मल्दा में समाधान शिविर आयोजित, 642 आवेदनों में 224 का मौके पर हुआ निराकरण

Advertisements


मल्दा में समाधान शिविर आयोजित, 642 आवेदनों में 224 का मौके पर हुआ निराकरण

Advertisements
Advertisements


सक्ती,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जैजैपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मल्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
क्लस्टर मल्दा में आयोजित इस समाधान शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में मल्दा, अमोदा, करही, किकिरदा, कैथा, गुडरूकला, गुंजियाबोड़, घिवरा, चिस्दा, झरप, डोटमा, डोमाडीह, देवरीमठ, धमनी, नगारीडीह, परसदा, पेंड्री, बरेकेलकला, लालमाटी एवं हसौद पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 224 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शेष 418 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ एवं ‘विकसित भारत के बढ़ते कदम’ जैसी प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति की चाबी प्रदान की गई। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल एवं आइस बॉक्स वितरित किए गए। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को दिया गया।


पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर की सफलता तभी मानी जाएगी, जब प्रत्येक व्यक्ति की शिकायतों और मांगों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चन्द्रा, श्री राजेश लहरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर श्री संदीप कश्यप, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button