Advertisement Carousel
Blog

सीपत पुलिस की बड़ी रेड, 210 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त धौराकोना में ग्रामीण बनकर पहुंची पुलिस, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements


ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
बिलासपुर,

Advertisements


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम धौराकोना में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।


जानकारी के अनुसार, सीपत पुलिस को मुखबिर से ग्राम धौराकोना में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से ग्रामीणों की वेशभूषा में रेड कार्रवाई की, ताकि अवैध कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक न लग सके। पुलिस की रणनीति सफल रही और टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथ शराब बनाते हुए पकड़ लिया।


कार्रवाई के दौरान आरोपी पंचराम धनुहार पिता स्व. मंगलूराम धनुहार उम्र 45 वर्ष तथा बहोरन सिंह धनुहार पिता स्व. शुक्रवार सिंह उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 67 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त चार बड़े एल्यूमिनियम के डेचका, दो नग कोपरा एवं पाइप सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।


सीपत पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button