Advertisement Carousel
Blog

अभियान संवेदना में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया।


पुलिस के अनुसार, दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाई। इसके बाद पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38 वर्ष), निवासी दरोगा पारा, रायगढ़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की विवेचना पूरी संवेदनशीलता और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करते हुए कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button