Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

महामदेश्वर धाम में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रंजीत दीवान एवं हजारों श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी, जशपुर। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग महामदेश्वर धाम में आज विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रंजीत दीवान रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री करनाल सिंह, श्री गौरी शंकर सिंह, श्री दुर्गा दास जी, बीडीसी प्रतिनिधि श्री अक्षय मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री ईश्वर सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

महामदेश्वर धाम में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button