Advertisement Carousel
Add
Blog

अटल परिसर अड़भार में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, दीपों से रोशन हुए सार्वजनिक स्थल

Ad

Advertisements

अटल परिसर अड़भार में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, दीपों से रोशन हुए सार्वजनिक स्थल

Advertisements
Advertisements


सक्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत मालखरौदा विकासखंड में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश गूंजा। अटल परिसर अड़भार में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। एक साथ जलते दीपों से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और माहौल उत्साह एवं उमंग से भर गया।


कार्यक्रम के दौरान अटल परिसर के साथ-साथ विकासखंड के विभिन्न मंदिर परिसरों, पंचायत भवनों, प्रधानमंत्री आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।


ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सामूहिक सहभागिता का स्वरूप दिया। जगह-जगह प्रज्वलित दीपों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से मालखरौदा विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button