Advertisement Carousel
Add
Blog

चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारकिस्त चुकाने के दबाव में दोस्तों के साथ मिलकर करते थे वाहन चोरी, सस्ते दामों में बेचकर उड़ाते थे रकम

Ad

Advertisements

चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
किस्त चुकाने के दबाव में दोस्तों के साथ मिलकर करते थे वाहन चोरी, सस्ते दामों में बेचकर उड़ाते थे रकम

Advertisements


जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने वाहन की किस्त चुकाने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर आसपास के रेलवे स्टेशनों के पास खड़े मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए वाहनों को कम कीमत में बेचकर प्राप्त रकम से खाने-पीने और पार्टी करने में खर्च करते थे।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, अकलतरा निवासी मदन मोहन सिंह की शिकायत पर अपराध क्रमांक 515/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान सनी तान्द्रे ने भी अपनी मोटरसाइकिल आई-स्मार्ट क्रमांक सीजी 11 एडी 6378 और एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीई 1646 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 558/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साइबर सेल और अकलतरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सोनू बरेठ (23), निवासी कोरबा रेलवे स्टेशन क्षेत्र तथा यश मानिकपुरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सोनू बरेठ ने अपने साथी यश मानिकपुरी और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल को कम कीमत में बेचने की बात भी बताई।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल की करीब 15 हजार रुपये की किस्त बकाया होने और वाहन जब्त होने की चिंता के चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के वाहनों को बेचकर मिली रकम को खाने-पीने और पार्टी में खर्च करने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों और बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक महेन्द्र राज, शेष साहू, शैलेन्द्र राठौर और शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button