Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

धार आपार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

District level training workshop organized for effective implementation of Dhar Aapar Abhiyan

Ad
राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विभाष चौबे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी तकनीकी एवं मैदानी कार्यों की विस्तृत जानकारी
जिले के तीन नालों से संबंधित कार्यों का प्रस्तुतीकरण, गुणवत्ता और योजनाबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
Advertisements
सारंगढ़-बिलाईगढ़,धार आपार अभियान के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत सारंगढ़ में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विभाष चौबे (TRIF) ने अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की कार्ययोजना, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा मैदानी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिले में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के साथ-साथ तकनीकी पहलुओं और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में जिले के तीन नालों से संबंधित कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान नालों से जुड़े प्रस्तावित कार्यों, तकनीकी आवश्यकताओं, मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर किए जाने वाले प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने कहा।
कार्यशाला में उप संचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी सहित जिले के तीनों विकासखंडों के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य अभियान से जुड़े अमले को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराते हुए जिले में धार आपार अभियान के कार्यों का योजनाबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button