Advertisement Carousel
Add
Blog

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविरजनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान

Ad

Advertisements

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान

Advertisements


सक्ती,  सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सक्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Advertisements


रक्तदान शिविर में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय और सामाजिक दायित्व है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपूत, सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी श्री अर्जुन सोनवानी, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अभिषेक शर्मा, श्री राम नरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button