Advertisement Carousel
Add
Blog

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तारबलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

Ad

Advertisements

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

Advertisements


जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील यादव (25), निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा के रूप में हुई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोप है कि सुनील यादव घर में घुसा और नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की। मामले की सूचना मिलने पर थाना बलौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 453/2026 दर्ज कर धारा 74, 332(सी) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने पकड़कर हिरासत में लिया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार एवं बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button