Advertisement Carousel
Add
Blog

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’कलेक्टर जयश्री जैन ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

Ad

Advertisements

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
कलेक्टर जयश्री जैन ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

Advertisements


सक्ति विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा, जनकल्याण और शासन की योजनाओं को व्यापक जनभागीदारी के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।

Advertisements


13 पहलों के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए 13 प्रमुख पहलों के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ‘मेरे सपनों का भारत’ के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ एवं ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह ‘आंगन मिलन सेवा’ के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले, ‘सेवा की कहानी’ के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद दुबे, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के लिए क्षेत्रीय अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल श्री राजेंद्र प्रसाद वासुदेव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
‘जल जन सेवा संकल्प’ की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग श्री हितेन्द्र राठौर, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के लिए शासकीय क्रांतिकुमार महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डी.पी. पाटले तथा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री शोभेंद नायक को सौंपी गई है।
जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने पर जोर
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button