Advertisement Carousel
Add
Blog

त्योहारी सीजन से पहले बिलासपुर पुलिस का सघन अभियानहथियार, चाकूबाजी, नशा और उपद्रव करने वालों पर पैनी नजर; 15 दिनों में 813 कार्रवाई

Ad

Advertisements

त्योहारी सीजन से पहले बिलासपुर पुलिस का सघन अभियान
हथियार, चाकूबाजी, नशा और उपद्रव करने वालों पर पैनी नजर; 15 दिनों में 813 कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया है। 1 से 15 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग, निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 813 कार्रवाई की गई।

Advertisements


अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 73 कार्रवाई की गईं, जबकि धारा 170 बीएनएस के तहत 131 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। संभावित रूप से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126 एवं 135(3) बीएनएस के तहत 302 कार्रवाई की गई।
वारंट तामिली पर भी फोकस
पुलिस ने न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामिली को भी अभियान में प्राथमिकता दी। इस दौरान 83 स्थाई वारंट और 109 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा जिले के 73 निगरानी गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्टंटबाजी और नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्टंटबाजी के 4 मामले, धारा 185 एमवी एक्ट के तहत 30 कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 7 मामले और एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 कार्रवाई की गई।


संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
आगामी त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। अपराधियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग और पेट्रोलिंग को भी प्रभावी बनाया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में हथियार लेकर घूमने, चाकूबाजी, नशे का कारोबार, स्टंटबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की नागरिकों से अपील
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से आगामी त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, हथियार के प्रदर्शन, नशे के कारोबार अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा है। पुलिस का कहना है कि त्योहार सभी के लिए हैं और शांति एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button