Advertisement Carousel
Add
Blog

Ad

Advertisements

प्रेस विज्ञप्ति
थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
दिनांक : 17/09/2026
आज दिनांक 17/09/26 को थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत मेहंदीपारा चांपा में श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे के अवैध कारोबार से लोगों को दूर रखने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता, नगरीय क्षेत्र में पहली बार महिला कमांडो का गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, नगर पालिका अध्यक्ष चांपा श्री प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष चांपा श्री अमरदीप खटकर, चांपा सेवा संस्थान श्री पुरुषोत्तम शर्मा , पार्षद, जन प्रतिनिधिगण, मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।इस दौरान मेहंदीपारा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के सेवन एवं नशे के अवैध कारोबार से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि नशे से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों से बचने के लिए पुलिस एवं समाज के सभी वर्गों का समन्वित प्रयास आवश्यक है।
जिला जांजगीर-चांपा के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से महिला कमांडो का गठन किया जा चुका है, इसी क्रम में महिला कमांडो का शहरी क्षेत्र में पहली बार गठन एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से मेहंदीपारा एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को, जो नशे के कारोबार से दूर होकर सम्मानजनक एवं वैकल्पिक आजीविका अपनाना चाहते हैं, उनकी रुचि एवं हुनर के अनुरूप रोजगार/व्यवसाय से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्य करने की बात कही गई, जिससे मोहल्ले वासियों को आय के साधन उपलब्ध हो सके।इस संबंध में कलेक्टर महोदय के माध्यम से शासन की उपलब्ध योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आवश्यक सहायता दिलाए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम में चांपा नगर के नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें, नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें तथा युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, रोजगार, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
“नशामुक्त समाज – स्वस्थ समाज” की दिशा में मेहंदीपारा चांपा को आदर्श मोहल्ला बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button