Advertisement Carousel
Add
Blog

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में गूंजा सुंदरकांड, दीर्घायु की कामना प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ
भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा भाजपा कार्यालय में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।


कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हनुमान जी की पूजा-अर्चना के पश्चात दक्षिणमुखी हनुमान गायन मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। भक्तिमय वातावरण में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के साथ देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल नजर आया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button