Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश


रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये मूल्य की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह के 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह रायगढ़, कोरबा, सक्ती और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था और संगठित तरीके से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
मामले का खुलासा कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर बाइक की जांच के दौरान हुआ। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड से दो संदिग्धों को चोरी की बाइक बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उनके अन्य साथियों के नाम सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने रायगढ़, कोरबा, सक्ती के डभरा एवं मालखरौदा क्षेत्र तथा ओडिशा के बरगढ़ सहित कई स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी कर मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद वाहनों को दूसरे जिलों और राज्यों में बेच दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button