Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शन सप्लायर गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीले इंजेक्शन बेचने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़,
रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने नशीले बुट्रम इंजेक्शन की बिक्री से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को 26 मई 2026 को सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के पास कुछ युवक नाबालिग लड़कों एवं युवाओं को बुट्रम इंजेक्शन लगाकर नशा करा रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक फरार हो गए, जबकि सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ तथा विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को मौके से पकड़ा गया।


तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली Butorphanol Tartrate Injection USP 2 mg (Butrum), दो सिरिंज, ₹7,370 नगद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवाओं एवं नाबालिगों को बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बुट्रम इंजेक्शन की सप्लाई खरसिया निवासी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर द्वारा की जा रही थी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर पिता तेजलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती पनखतिया तालाब पार, चौकी खरसिया, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को 50 नग बुट्रम नशीले इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 एवं जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं और नाबालिग बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button